फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर 10 हजार लूटा 17-42-08

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे एक युवक को तमंचा सटाकर तीन लोगों ने करीब 10 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन की। इन दिनों जेठवारा थाना क्षेत्र में चोरी, छिनैती की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के उड़ीडीह निवासी बाबूलाल सरोज पुत्र राम औतार बुधवार की सुबह गांव के कृष्ण कुमार पांडेय के साथ लक्ष्मीगंज स्थित ग्रामीण बैंक गया था। बाबूलाल ने बैंक से 10 हजार रुपये निकाले। रुपये निकालने के बाद दोनों घर की ओर जा रहे थे। बरिस्ता गांव के करीब ईंट भट्ठे के सामने बाइक से तीन लोगों ने दोनों को रोक लिया। बाइक से उतरते ही तमंचा सटा दिया। तमंचे के बल पर बाबूलाल से 10 हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर पीटा। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। प्रभारी एसओ का कहना है कि बाबूलाल लूटने वाले एक व्यक्ति का नाम बता रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। वैसे घटना संदिग्ध मालूम पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें