फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो दुकानें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 27
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो दुकानें जलीं
कुंडा(ब्यूरो)। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो दुकानें जल गईं। इससे लाखों का नुकसान हो गया। कुंडा मवई रेलवे क्रासिंग पर इटौरा गांव निवासी नन्हू पटेल ने जलेबी की दुकान खोल रखी है। रात में अज्ञात कारणों से उसकी दुकान में आग लग गई। रात में आग लगने से उसकी दुकान की बगल में सुखदेव की साइकिल की दुकान में भी आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से दोनों दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। लोग आपस में चर्चा कर रहे थे की किसी शरारती व्यक्ति ने आग लगाई है। आग किसी ने भी लगाई हो लेकिन आग दो परिवार के भरण पोषण का साधन छीन लिया। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई है।
फोटो- 28
मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
कुंडा (ब्यूरो)। मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ कुंडा कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली के जमेठी महाजन का पुरवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से भाई लाल व दूसरे पक्ष से रंजन यादव एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसमें से एक पक्ष से भाई लाल पुत्र मिट्ठू लाल, पत्नी कुसुमा देवी, बेटा मोहित और दूसरे पक्ष से रज्जन यादव, उसकी पत्नी संगीता देवी और बेटा धनंजय गंभीर रूप से घायल हेा गए। दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फोटो - 29
भागवत कथा श्रवण से धुल जाते हैं पाप
बाबागंज (ब्यूरो)। बाबागंज क्षेत्र के पूरे बुद्धीधर में पं. विन्देश्वरी प्रसाद द्विवेदी के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा में वृन्दावन से आए कथा व्यास पं. प्रेमदास जी महराज ने बताया कि कथा श्रवण से कई जन्मों के पाप धुल जाते हैं। श्रीमद भागवत कथा वह दिव्य कथा है जिसे सुनने मात्र से ही मनुष्यों की जीवन शैली बदल जाती है। यही नही यदि कोई कथा में जाने का विचार मन मे लाए और किसी कारण से वह कथा में न जा सके तो भी उसका उद्धार हो जाता है। कथा के दौरान राकेशधर द्विवेदी, रामचंद्र तिवारी, लक्ष्मीकांत शुक्ल, तीर्थराज पांडेय, दिनेशधर द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांड़ से डरकर बैरंग लौट गई पशु चिकित्सकों की टीम
ग्रामीणों से वन विभाग की मदद लेने की दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
डेरवा। सांड़ पकड़ने के लिए पशु चिकित्सालय से आई टीम उसकी आवाज सुनकर डर गई। ट0ीम ग्रामीणों को वनविभाग की मदद लेने की सलाह देकर चली गई।
क्षेत्र के दर्जनों गांवों में एक सांड़ ने आतंक मचा रखा है। वह कई लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है। इसमें तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वह घर के बाहर सोने वाले लोगों पर हमला कर देता है। इसके चलते लोग परेशानी में पड़े हुए हैं। शुक्रवार को पशु चिकित्सालय से उसे पकड़ने के लिए एक टीम पहुंची थी। जब ग्रामीणों ने सांड़ को दिखाया तो टीम उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ी। यह देख सांड़ गुर्राया तो टीम उल्टे पांव लौट पड़ी। बाघराय पशु चिकित्साधिकारी डा. विपिन सोनकर अपने सहयोगी राजाराम गौतम व पशुधन प्रसार अधिकारी बाघराय मनीष के साथ ग्रामीणों को वन विभाग की मदद लेने की सलाह देकर चलते बने। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से एक चिट्ठी भी लिखवाकर ले ली। इसमें लिखवाया गया कि संसाधन व गाड़ी के अभाव में पशु चिकित्सकों की टीम सांड़ को नहीं पकड़ सकती। गांव के छोटेलाल, रमाशंकर पांडेय, हरिशंकर पांडेय, राजेश गौतम, गुड्डन, राकेश श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव आदि ने जिलाधिकारी से सांड़ को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें