17 से 23 तक निरस्त रहेंगी प्रतापगढ़ से गुजरने वाली 28 ट्रेनें
प्रतापगढ़ के बजाए लखनऊ से चलेगी पद्मावत एक्सप्रेस
उतरेठिया, मोहनलालगंज में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अस्त-व्यस्त रहेगा ट्रेनों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। उत्तर रेलवे के उतरेठिया-मोहनलालगंज-कनकहा-निगोहां रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग, डबलिंग कनेक्शन और इलेक्ट्रिफिकेशन व सिग्नलिंग कार्य के चलते 17 से 23 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन अस्त-व्यस्त रहेगा। इस दौरान जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल सहित 28 ट्रेनें जहां निरस्त रहेगी, वहीं पद्मावत एक्सप्रेस का प्रतापगढ़ के बजाए लखनऊ से संचालन होगा। ट्रेनों के कैंसिल किए जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।
इनसेट-----
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
14265 जनता एक्सप्रेस 17 से 23 अप्रैल
14266 जनता एक्सप्रेस 17 से 24 अप्रैल
14307 प्रयाग-बरेली पैसेंजर 17 से 24 अप्रैल
14308 बरेली-प्रयाग पैसेंजर 17 से 22 अप्रैल
22407 गरीबरथ एक्सप्रेस 17, 19, 22 अप्रैल
22408 गरीबरथ एक्सप्रेस 17, 20, 23 अप्रैल
13005 पंजाब मेल 17 से 23 अप्रैल
13006 पंजाब मेल 17 से 23 अप्रैल
14115 इलाहाबाद-हरिद्वार एक्स 17, 19, 22 अप्रैल
14116 हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस 18, 20, 23 अप्रैल
14123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी 17 से 24 अप्रैल
14124 कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी 17 से 23 अप्रैल
14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी 17 से 24 अप्रैल
14204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 17 से 24 अप्रैल
14220 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 17 से 23 अप्रैल
14219 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी 17 से 23 अप्रैल तक
54253 प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल
54254 लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल
54255 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल
54256 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल
54377 प्रयाग-बरेली पैसेंजर 17 से 24 अप्रैल
54378 बरेली-प्रयाग पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल
54293 प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल
54294 लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल
74201 लखनऊ-प्रतापगढ़ डेमू 17 से 24 अप्रैल
74202 प्रतापगढ़-लखनऊ डेमू 16 से 23 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
इनसेट----------
इन ट्रेनों को किया गया है डायवर्ट
नीलांचल एक्सप्रेस (12875) 16, 19, 21 अप्रैल, नीलांचल एक्सप्रेस (12876) 19, 21 व 23 अप्रैल, अर्चना एक्सप्रेस (12356), अर्चना एक्सप्रेस (12355), मरुधर एक्सप्रेस (14865), मरुधर एक्सप्रेस (14866), मरुधर एक्सप्रेस (14863), मरुधर एक्सप्रेस (14864) और फरक्का एक्सप्रेस (13414) को लखनऊ से फैजाबाद के रास्ते से वाराणसी भेजा जाएगा। वहीं प्रतापगढ़ से बनकर दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस अप व डाउन का संचालन 17 से 23 तक लखनऊ से किया जाएगा। यह ट्रेन प्रतापगढ़ नहीं आएगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
वर्जन-------
रायबरेली में चल रहे नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को रेलवे कंट्रोल ने निरस्त किया है। सभी ट्रेनें 17 से 23 तक निरस्त रहेंगी।
फोटो..
उत्कृष्ट कार्य के लिए सीडीओ को मिला अवार्ड
प्रतापगढ़। माघ मेला में उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलवे प्रतापगढ़ के सीडीओ दिनेश कुमार यादव को डीआरएम लखनऊ सतीश कुमार ने सम्मानित किया है। उन्हें बेस्ट डिपो अवार्ड दिया गया है। साथ ही डीआरएम की तरफ से दिया जाने वाला व्यक्तिगत अवार्ड भी उन्हें मिला है। गार्ड अनीश, वीके तिवारी, श्रीकांत तिवारी, अधीचक पृथ्वीगंज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब उनकी मेहनत का नतीजा है। सीडीओ दिनेश यादव ने इसका श्रेय अपने स्टाफ को दिया है।