फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपास्थिति पंजिका पर ड्यूटी कर रहा डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्हा में फेल हो गई मातृत्व वंदना योजना
विज्ञापन

नहीं हो रहा मुफ्त में अल्ट्रासाउंड व जांच, मरीज परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जच्चा-बच्चा मृत्युदर में कमी लाने के लिए मातृत्व वंदना योजना शुरू की गई थी। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की मुफ्त में खून आदि के साथ अल्ट्रासाउंड जांच कराने का आदेश शासन ने दिया था। इसके बाद भी प्रतापगढ़ में गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच नहीं हो पा रही है। महिला अस्पताल की डॉक्टर कमीशन के फेर में सेटिंग वाले सेंटर पर भेजकर मरीजों की जांच करवा रहीं हैं।
जनपद की गर्भवती महिलाओं के लिए शासन ने मातृत्व वंदना योजना लांच किया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल लाकर मुफ्त में खून पेशाब और अल्ट्रासाउंड की जांच करवाने के लिए शासन ने आदेश दिया है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल से घर लाने और मुफ्त में अल्ट्रासाउंड जांच कराने के बाद उन्हें घर तक छोड़वाने के लिए आदेश दिया है। मगर बेल्हा में ठीक इसका विपरीत हो रहा है। सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था न होने के कारण एक निजी सेंटर को अटैच किया गया है। मगर महिला अस्पताल के चिकित्सक अपने कमीशन के चक्कर में मुफ्त में जिस स्थान पर अल्ट्रासाउंड की जांच होती है वहां मरीजों को नहीं भेजा करती है। इससे गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं की जहां जांच नहीं हो पा रही है वहीं कुछ लोग दलाल के चक्कर में पड़कर पांच सौ से पंद्रह सौ रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड जांच करवा रहे हैं। इससे जिम्मेदार पूरी तरह से अंजान बने हैं। इस मामले में महिला सीएमएस रीता दूबे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिसे अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत समझा जाता है उसे सेंटर पर भेजकर मुफ्त में जांच कराया जाता है। जनपद के बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो खुद से दलाल के चक्कर में पड़कर निजी सेंटर पर जांच करवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-----
यदि गर्भवती महिलाओं का मुफ्त में अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं कराया जा रहा है। महिलाओं को रुपये खर्च करना पड़ रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कमीशन वाले सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच लिखने वाली महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डा. अरविंद श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें