फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकार विनाश का कारण : करुणेश महराज

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता ने बंद किया अंग्रेजी स्कूलों का दरवाजा
विज्ञापन

नए सत्र में नहीं खुल पाए स्कूल, अधर में लटकी शिक्षक चयन प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के 124 स्कूलों में एक अप्रैल से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू होनी थी। मगर जिले में लागू आदर्श आचार संहिता ने अंग्रेजी स्कूलों के दरवाजा ही बंद कर दिए हैं। शिक्षकों से आवेदन तो लिए गए, मगर अभी तक चयन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए जिले के 124 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने वाले अध्यापकों की तैनाती होनी है। विभाग ने विज्ञापन निकालकर सेवारत शिक्षकों से आवेदन मांगा, मगर इस बीच आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इससे विभाग ने शिक्षकों के चयन प्रक्रिया पर विराम लगा दिया। टीचरों की तैनाती नहीं होने से स्कूलों का संचालन भी शुरू नहीं हो पा रहा है। अब जुलाई से ही स्कूलों के चलने की उम्मीद है। जिले में 23 मई तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी। आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान ही 20 मई को स्कूलों में अवकाश हो जाएगा। सवाल यह उठता अगर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में जुलाई से पढ़ाई प्रारंभ भी होती है, जो नौ माह ही पढ़ाई होगी। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण टीचरों के चयन की कार्रवाई नहीं प्रारंभ हो पा रही है। चुनाव खत्म होते ही शिक्षकों की तैनाती करके स्कूलों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


अहंकार विनाश का कारण : करुणेश महराज
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। मां चंद्रिकादेवी धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास महराज करुणेश ने कहा कि अहंकार विनाश का कारण होता है। इस पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार, अहंकार बढ़ा है, तब-तब भगवान ने स्वयं मानव का रुप धारण करके पृथ्वी लोक पर अवतरित हुए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र प्रारंभ से होने वाली संगीतमयी भागवत कथा को सुनने के लिए दूर-दूर से महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ रही है। मेला कमेटी के अध्यक्ष हरिमंगल सिंह और प्रधान राम सिंह की देखरेख में होने वाली कथा का समापन शुक्रवार को होगा। शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर 1001 कन्या भोज आयोजित किया गया है। बृहस्पतिवार को इस मौके पर राम प्रसाद सिंह, गोविंद सिंह, कमलेश मिश्र, राजू सिंह, राजीव सिंह, प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें