फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में एक हजार कर्मचारी लेंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में एक हजार कर्मचारी लेंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन

दिनभर होती रहीं तैयारियां, अफसरों को मिली जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में लगे पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम का चार दिनी प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो रहा है। सोमवार को अधिकारी दिनभर तैयारियों का जायजा लेते रहे। डीएम ने प्रशिक्षण की पूरी जिम्मेदारी सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी है।
जिले में छह और 12 मई को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार से प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। शहर के संत अंथोनी इंटर कॉलेज में होने वाले प्रशिक्षण में एक दिन में एक पाली में एक हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इधर, जिला प्रशासन ने मतदान अधिकारी द्वितीय और तृतीय के लिए कर्मचारी निर्गत कर दिए हैं, मगर इनकी ट्रेनिंग कब होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। दरअसल, दूसरे प्रशिक्षण में पोलिंग पार्टियों का मिलान होगा और शांतिपूर्ण मतदान कराने के तरीके बताए जाएंगे। मंगलवार से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम ने सीडीओ को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


पहले दिन नहीं हुई गेहूं की खरीद
डीएम ने लिया जायजा, अभी खेतों में खड़ी है फसल और खरीद की हो गई तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। खेतों में अभी गेहूं की फसल खड़ी है, मगर सोमवार से खरीद केंद्र खुल गए हैं। गेहूं की मड़ाई नहीं होने से पहले दिन खरीद नहीं हुई। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम मार्कण्डेय शाही ने दो केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोमवार से जिले में गेहूं खरीद प्रारंभ हो गई है, मगर अभी किसानों की फसल ही तैयार नहीं हुई है। ऐसे में सोमवार को एक तोला भी गेहूं खरीद केंद्रों पर नहीं आया। जिले में 58 केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए तैयारियों को अंतिम रूप शनिवार को ही दे दिया गया। जिला विपणन अधिकारी यूपी सिंह सिसौदिया ने जिले के पांच केंद्रों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम मार्कण्डेय शाही ने दोपहर में साधन सहकारी समिति महुली और माधवपुर में खुले क्रय केंद्रों पर पहुंचकर तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गेहूं लेकर केंद्र पर आने वाला कोई किसान वापस न होने पाए। किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें