फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पूरा, नहीं तैयार हो सका विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
समय पूरा, नहीं तैयार हो सका विद्युत उपकेंद्र
कार्यदायी संस्था ने बरती लापरवाही, अधिशाषी अभियंता ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। टाइम लाइन पूरा होने के बाद भी सांगीपुर में स्वीकृत 220 केवी उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। कार्यदायी संस्था पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अधिशाषी अभियंता ने थाने में तहरीर दी है। इस कार्रवाई से हडक़ंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सांगीपुर में 2016 में 220 केवी उपकेंद्र स्वीकृत हुआ था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था मेसर्स टेक्रोफैब इंजीनियरिंग लिमिटेड को दी गई थी। निर्माण कार्य जून 2018 तक पूरा होना था। मगर कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य में शुरू से ही लापरवाही बरती गई। इसे लेकर विभागीय अफ सरों ने कई बार चेतावनी दी। बावजूद इसके कार्य पुराने ढर्रे पर ही होता रहा। बुधवार को अधिशाषी अभियंता राहुल यादव ने सांगीपुर थाने में कार्यदायी संस्था के खिलाफ तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें