आनंद विहार एक्सप्रेस में बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आनंद विहार एक्सप्रेस में झारखंड के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मुंगराबादशाहपुर में हुई। वह बीमार चल रहा था। परिजन उसे लेकर इलाज कराने दिल्ली जा रहे थे। जानकारी होने पर प्रतापगढ़ स्टेशन पर शव को उतारकर निजी एंबुलेंस से लेकर घर चले गए। झारखंड प्रांत के ठाकुर गांगटी बनियाडीह निवासी बनारसी यादव (75) काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बनारस में उसका इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। बनारसी यादव का बेटा मामेस यादव उसे लेकर आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था।
गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्री की बिगड़ी हालत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्री की हालत बिगड़ गई। किसी ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रोक कर डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया। इसके चलते ट्रेन 25 मिनट तक प्रतापगढ़ स्टेेशन पर रुकी रही। गरीब रथ एक्सप्रेस शनिवार को आनंद विहार से बनारस जा रही थी। कोच नंबर जी एस के बर्थ चार पर यात्रा कर रहे राजीव कुमार की अचानक हालत बिगड़ गई।
ट्रेन में मोबाइल चोरी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के करनपुर निवासी सैफ अली किसी काम से बनारस गया था। पंजाब मेल एक्सप्रेस से वह घर लौट रहा था। मुंगराबादशाहपुर के पास उचक्कों ने उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत जीआरपी से की है।