फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति ने ठोंका 1.28 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं लदे ट्रक के कागज की पड़ताल करने के बाद मंडी समिति ने 1.28 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। ट्रक मछली शहर के भाजपा नेता का होने के कारण वह शुल्क जमा करने के बजाय पुलिस पर नेताओं से दबाव बनाता रहा। समाचार लिखे जाने तक मंडी शुल्क की अदायगी नहीं करने से ट्रक रानीगंज थाने में खड़ा रहा।
विज्ञापन


रानीगंज पुलिस ने शनिवार को बभनमई के पास गेहूं लदा ट्रक पकड़ था। मंडी समिति के कर्मचारियों को फोन कर बुलाने पर 1.28 लाख रुपये का जुर्माना ठोंक दिया। मंडी समिति की यह कार्रवाई होते ही मछली शहर के भाजपा नेताओं का फोन घन-घनाने लगा। स्थानीय नेताओं ने भी ट्रक छुड़ाने का प्रयास किया, मगर दुर्भाग्य यह था कि मंडी समिति जुर्माने की कार्रवाई कर चुकी थी। ऐसे में ट्रक छोड़ने में पुलिस ने असर्थता प्रकट की है। मंडी निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव और सहायक नितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से थाने में तहरीर देकर जुर्माना अदा करने के बाद ही ट्रक छोड़ने को कहा है। फिलहाल शाम तक न तो जुर्माना अदा किया गया था और न ही ट्रक थाने से छोड़ा गया। मंडी सचिव रमेश पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक नेतागीरी कर रहा है। जब तक शुल्क नहीं मिलता है तब तक ट्रक नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें