लालगंज। शीतलमऊ में भूमिधरी जमीन पर ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर तहसीलदार ने पैमाइश होने तक ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। लालगंज कोेतवाली क्षेत्र के शीतलमऊ निवासी त्रिलोक नाथ सिंह ने तहसीलदार को दिए पत्र में आरोप लगाया है गांव के कुछ लोगों की मिलीभगत से विद्युत विभाग उसकी भूमिधरी की जमीन पर जबरन ट्रांसफार्मर लगवा रहा है। उसने विद्युत विभाग के अफसराें से गुहार लगाई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो सकी।
पीड़ित के मुताबिक रोड किनारे उसकी बेशकीमती जमीन पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निर्माण भी शुरू कर दिया गया। आरोप को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय ने एसडीओ विद्युत को निर्देश दिया है कि जब तक जमीन की पैमाइश नहीं होती, तब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाए।