फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हैंडपंप लगाने के विवाद में एक ही परिवार के 11 लोगों को दरवाजे पर पीटा

Fri, 19 May 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

जमीन के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर भाईलाल के परिवार के लोगों से पड़ोसियों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर भाईलाल, उसके परिवार के दुर्गेश, महेश, अंजलि, विवेक, जीतलाल, अभिषेक, कलावती, गुलशन, गौरव को दरवाजे पर डंडे से दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतनपुर थाना क्षेत्र के सांढ़ गांव में हैंडपंप लगवाने के दौरान दो पक्ष में कहासुनी के दौरान बृहस्पतिवार की शाम जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष के 11 लोगों को दरवाजे पर घेरकर पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गौरा में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। फतनपुर थाना क्षेत्र के सांढ़ गांव में रहने वाला भाई लाल गौतम बृहस्पतिवार को दरवाजे के पास हैंडपंप लगवा रहा था।

विज्ञापन


जमीन के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर भाईलाल के परिवार के लोगों से पड़ोसियों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर भाईलाल, उसके परिवार के दुर्गेश, महेश, अंजलि, विवेक, जीतलाल, अभिषेक, कलावती, गुलशन, गौरव को दरवाजे पर डंडे से दौड़ाकर पीटा। इस बारे में फतनपुर एसओ धमेंद्र सिंह ने बताया कि हैंडपंप लगवाने के दौरान मारपीट हुई थी।

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एएसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पर रानीगंज सीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। घायल पक्ष की ओर से छेड़खानी के विरोध पर पीटने का आरोप लगाया गयाए लेकिन पुलिस ने इसे बेबुनियाद बताया था। थानाध्यक्ष फतनपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में पुरानी रंजिश है, पहले भी मारपीट हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के साथ पकड़ा गया सिपाही निलंबित
अंतू थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर सिपाही विकास कुमार को ग्रामीणों ने एक कमरे में युवती के साथ पकड़ा था। ग्रामीणों ने सिपाही को जमकर पीटा था। सिपाही अंतू थाने में ही तैनात था और गांव में अलग से कमरा लेकर रहता था, उसी कमरे में उसने युवती को बुलाया था। कमरे में युवती को जाते देख ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। मामले की सूचना मिलने पर वृहस्पतिवार देर शाम एसपी सतपाल अंतिल को मिली तो उन्होंने अंतू थाने में तैनात सिपाही विकास कुमार को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें