फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री का करीबी बनकर स्वास्थ्य कर्मियों को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री का करीबी बनकर स्वास्थ्य कर्मियों को धमकाया
विज्ञापन

पुन: मेडिकल करके गंभीर चोट दिखाने का बना रहा दबाव
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। स्थानीय सीएचसी के चिकित्सक और कर्मचारी इन दिनों कैबिनेट मंत्री के करीबी बनकर फोन करने वाले एक युवक से सहमे हुए हैं। फोन करने वाला युवक फर्जी मेडिकल रिपोर्ट नहीं बनाने पर निलंबित कराने की धौंस दे रहे है। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।
अंतू इलाके के ईशीपुर गांव में 23 मार्च को मारपीट की घटना होने के बाद सीएचसी संडवा चंद्रिका में मेडिकल परीक्षण हुआ था। राम सिंह, सीमा सहित पांच चोटहिलों का मेडिकल होने के बाद रिपोर्ट अंतू पुलिस को सौंप दी गई। एक युवक ने पांच अप्रैल को फोनकर डाक्टर को धमकाते हुए कहा कि मैं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के यहां से बोल रहा हूं। ईशीपुर के मामले में जो मेडिकल रिपोर्ट बनाई थी, वह ठीक नहीं है। इसमें धारदार हथियार से मारने की रिपोर्ट बनाकर दो। छह अप्रैल को दोबारा फोन करते हुए निलंबित कराने की धमकी दी। इधर स्वास्थ्य कर्मियों ने जब युवक का नाम जानना चाहा तो उसने सबक सिखाने की बात करते हुए फोन काट दिया। सीएचसी के चिकित्सक और कर्मचारी इन दिनों सहमे हुए हैं। कर्मचारियों ने पूरे वाकया से सीएमओ को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्र--
बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षक लखनऊ में हुए सम्मानित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अखिल भारतीय टीचिंग प्रोफेशनल ओलंपियाड में बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षकों को लखनऊ में शिक्षा निदेशक ने सम्मानित किया है। इनमें गौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल सुजहा में तैनात मो.दानिश, संग्रामगढ़ विकास खंड के मिडिल स्कूल मनुहार में तैनात उमेश कुमार गुप्ता, कालाकांकर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल पूरे हिमाचल में तैनात शिवलाल केसरवानी शामिल हैं। पांच अप्रैल को लखनऊ में हुए कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने यह पुरस्कार प्रदान किया। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने तीनों शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें