फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र ाशनकार्ड-सूची में नाम नहीं, फिर भी करीबियों को बांट दिए कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राशनकार्ड-सूची में नाम नहीं, फिर भी करीबियों को बांट दिए कनेक्शन
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना में खुल रही है पोल, एजेंसी संचालकों पर गिर सकती है गाज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। उज्ज्वला गैस योजना में मुफ्त कनेक्शन बांटने में गैस एजेंसी संचालकों ने जमकर खेल किया है। संचालकों ने अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए 1142 ऐसे लोगों को कनेक्शन बांट दिया है, जिनका नाम न तो राशनकार्ड और न ही बीपीएल की सूची में है। अफसरों की जांच में खुलासा होने पर एजेंसी संचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है।
जिले की सामाजिक आर्थिक गणना की सूची और राशनकार्ड के लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में कनेक्शन दिया जा रहा है। गैस एजेंसी संचालकों ने अपने करीबियों को कनेक्शन बांटने में जमकर खेल किया है। एजेंसी संचालकों ने ऐसे लोगों को कनेक्शन बांट दिया है, जिनका नाम न तो सूची और न राशनकार्ड में शामिल है। विभागीय अफसरों की मानें तो 1142 ऐसे कनेक्शन बांटे गए हैं, जिन्होंने पहले से कनेक्शन लिया था या ऐसे लोगों का नाम सूची में नहीं है। दरअसल, उज्ज्वला योजना के तहत उन लाभार्थियों को कनेक्शन दिया जाना था, जिनका नाम परिवार की सूची में शामिल था। एजेंसी संचालकों ने इसी का लाभ उठाया। परिवार के अन्य सदस्यों के नामों से मिलते-जुलते नाम का आधारकार्ड लेकर उन्हें कनेक्शन दे दिया गया है। अधिकांश कनेक्शन ऐेसे लोगों को भी दिए गए हैं, जिनके नाम से पहले ही कनेक्शन जारी किया जा चुका है। इंडेन ऑयल के नए साफ्टवेयर में इसका खुलासा होने पर ऐसे एजेंसी संचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है। सेल्स आफिसर रोहित गुप्ता ने बताया कि ऐसे मामलों की गहनता से जांच कराई जा रही है, दोषी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---------
देश कनेक्शन लेने वालों की होगी जानकारी
इंडेन गैस ने ऐसा साफ्टवेयर विकसित किया है, जिसमें कनेक्शन लेने वाले लाभार्थी का आधारकार्ड फीड करते ही देश के किसी हिस्से में लिए गए कनेक्शन का विवरण कंप्यूटर के स्क्रीन पर आ जाएगा। विभाग की इस पहल से अब एक परिवार के दो व्यक्तियों को कनेक्शन कदापि नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें