फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख का चेक मिलने पर किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशुनगंज/रखहा। बिजली विभाग की ओर से एक लाख रुपये का चेक मिलने व चार लाख रुपये जांच के बाद देने के आश्वासन पर करंट से मृत महिला के शव का 48 घंटे बाद अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजन विभागीय अफसरों की गिरफ्तारी की जिद पर अडे़ हुए थे। इस दौरान एसडीएम रानीगंज और कंधई थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार निवासी संगीता पत्नी नन्हे के ऊपर शनिवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। इससे उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। परिवारीजन संगीता के शव को घर के बाहर रखकर कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। 24 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। इसके चलते पुलिस को एक्सईएन, एसडीओ और जेई क खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज करना पड़ा। सोमवार को आर्थिक मदद देने का भरोसा अधिकारियों ने दिया था, लेकिन परिवार के लोग बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जिद पर अड़े थे। सोमवार दोपहर बाद एसडीएम रानीगंज आशुतोष कुमार, एसडीओ विद्युत शैलेंद्र सिंह और जेई रमेश सिंह मृतका के घर पहुंचे। नन्हे को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद परिवारीजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। पुलिस की मौजूदगी में परिवारीजन 48 घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें