फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी राजस्व निरीक्षकों की पैमाइश पर रोक 18-30-03

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज। मोठिन गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान हुई हत्या की घटना से तहसील प्रशासन ने सबक लेते हुए प्रभारी राजस्व निरीक्षकों के पैमाइश करने पर रोक लगा दी है। अब सिर्फ प्रशिक्षित राजस्व निरीक्षक ही खेतों की पैमाइश करेंगे। यही नहीं अब अविवादित वरासत का आदेश भी प्रभारी राजस्व निरीक्षक नहीं करेंगे।


लालगंज कोतवाली के मोठिन गांव में एक सप्ताह पहले ढिंगवस सर्किल के प्रभारी राजस्व निरीक्षक केडी पांडेय एक खेत की पैमाइश करने गए थे। जहां दिनेश शुक्ल नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रथम दृष्टया राजस्व कर्मियों की लापरवाही सामने आई। तत्कालीन एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया और राजस्व परिषद एवं जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए तहसीलदार को लिाखित आदेश दिया कि किसी भी हालत में प्रभारी राजस्व निरीक्षक न तो खेतों की पैमाइश करेंगे और न ही अविवादित नामांतरण का आदेश पारित करेंगे। यदि ऐसे करते पाए गए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने सभी राजस्व निरीक्षकों से आदेश का अनुपालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी राजस्व निरीक्षकों से खेतों की पैमाइश व विवादित नामांतरण के मामले में आदेश करने से रोक पर प्रशिक्षित राजस्व निरीक्षकों पर काम का बोझ बढ़ गया। लालगंज तहसील में रामपुर, लक्ष्मणपुर, लीलापुर, ढिंगवस व अठेहा को मिला कर पांच राजस्व निरीक्षक सर्किल बनाए गए हैं। पांच राजस्व निरीक्षकों की सर्किल में सिर्फ लक्ष्मणपुर व अठेहा में ही स्थायी राजस्व निरीक्षकों की तैनाती की गई है। बाकी में लेखपालों को ही चार्ज देकर कार्य कराया जा रहा है। प्रशिक्षित राजस्व निरीक्षक चंद्रकांत पांडेय को अठेहा व बुधिराम को लक्ष्मणपुर सर्किल में तैनात किया गया है। रामपुर व ढिंगवस में लेखपालों को ही प्रभारी बनाया गया है। लीलापुर सर्किल का चार्ज बुधराम को दिया गया है। एसडीएम के प्रभारी राजस्व निरीक्षकों से पैमाइश पर रोक लगाने के आदेश के बाद दोनों प्रशिक्षित राजस्व निरीक्षकों का कार्य बढ़ गया है।

प्रभारी राजस्व निरीक्षकों की पैमाइश पर रोक
अब अविवादित नामांतरण पर भी नहीं कर सकेंगे आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें