फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी-घोड़े और रथ के साथ निकलेगी 101 दूल्हों की बारात

Sun, 15 Apr 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में इस बार कुछ नया देखने को मिलेगा। दूल्हों के साथ बारात में हाथी, घोड़े और रथ भी शामिल होंगे। 16 अप्रैल की शाम 101 दूल्हों की निकलने वाली बारात की अगवानी पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया व एमएलसी गोपालजी करेंगे।  
विज्ञापन


बारात कुंडा की सडक़ों पर निकलेगी तो लोगों को देखने के लिए शायद ही जगह मिले। दो किमी का सफर तीन घंटे में तय करने वाली 101 बारात में हाथी, घोड़े और रथ पर सवार दूल्हे नजर आएंगे। इसके पूर्व दूल्हों को गाडिय़ों से बारात स्थल पर बुलवाया जाता था। इस बार हर बारात के सामने घेाड़े और हाथी भी होंगे।

बारात पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बजरंग डिग्री कालेज पहुंचेगी। जहां 101 बेदी पर बैठाकर द्वारचार कराया जाएगा। इसके बाद उनके फेरे और शादी का पूरा कार्यक्रम वैदिक रीति रिवाज से कराया जाएगा। दूल्हनों को दहेज में देने के लिए सामान भी आ गया है। राजाभैया प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें