फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइनी शाखा संचालक से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Tue, 16 Jun 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन
 टाइनी शाखा संचालक से तीन नकाबपोश बदमाशों ने 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। हालांकि एक लाख रुपये लुटने से बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामसहाय निवासी जयशंकर यादव ने कछरा पुल के करीब पंजाब नेशनल बैंक की टाइनी शाखा खोल रखी है। सोमवार की शाम वह रुपये लेने के लिए दुर्गागंज स्थित मेन ब्रांच आया था। वहां से 1.10 लाख रुपये लेकन बैंक से बाहर निकला। उसने एक लाख रुपये बाइक की डिग्गी में रखने के बाद 10 हजार रुपये बैग में रखकर उसे हैंडिल में टांग लिया।

वह दुर्गागंज बाजार से अपनी शाखा के लिए बाइक लेकर निकला। कुछ दूर जाने के बाद बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने उसे तमंचा सटाते हुए बैग छीन लिया। जयशंकर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटकर बाइक समेत गिरा दिया। बैग छीनने के बाद उसका मोबाइल भी बदमाशों ने छीन लिया।
विज्ञापन


कुछ लोगों को आते देख बदमाश दुर्गागंज की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद कुछ संदिग्ध लोगों को थाने उठा लाई। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें