फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पीईटी के लिए कल से मिर्जापुर की दौड़ लगाएंगी 10 स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। प्रतापगढ़ डिपो से मिर्जापुर के लिए 10 विशेष बसें चलाई जाएंगी। भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे से बसें प्रतापगढ़ से प्रयागराज के रास्ते मिर्जापुर रवाना होंगी। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या घटाई-बढ़ाई भी जा सकती है। इसके अलावा तीन बसें कानपुर तो दो बसें सुल्तानपुर और 15 बसें प्रयागराज के लिए चलेंगी।
विज्ञापन


त्योहारों पर रेलवे की सौगात, दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेनें मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रुकेंगी। यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि गाड़ी संख्या 04664 लुधियाना से 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर रात 11 बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन पर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04663 गया से 13 नवंबर को सुबह 11 बजे चलकर शाम छह बजे प्रतापगढ़ आएगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 04552 सहारनपुर से 30 अक्तूबर को दोपहर दो बजे चलकर रात 3:25 बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04551 वाराणसी से दो नवंबर को दोपहर दो बजे चलकर शाम 5:30 बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें