फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आग से 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
मानधाता के खरगीपुर में गेहूं की फसल में लगी आग। सोशल मीडिया
विज्ञापन
क्षेत्र के खरगीपुर में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। किसान आद्या प्रसाद के गेहूं के खेत में लगी आग तेजी से फैल गई। इस दौरान 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

खरगीपुर गांव के किसान दीपक, शैलेश शर्मा, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद और कल्पना की करीब 10 बीघे गेहूं की फसल पककर तैयार थी। वह उसकी कटाई की तैयारी में थे। इसी दौरान आग लगने से उनकी फल जल गई। इसके बाद से किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं के साथ ही पशुओं के लिए भूसे का भी संकट गहरा गया है। अब भूसा खरीदने पर अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा।
किसान दीपक ने कहा कि राजस्व विभाग के अफसर जांच-पड़ताल कर मुआवजा दिलाएं तो कुछ राहत मिले। सदर एसडीएम अनुष्का शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें