फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ का दान

Thu, 22 Nov 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शहर के व्यापारी सियाराम ऊमरवैश्य ने विश्व हिंदू परिषद को एक करोड़ रुपये का चेक दिया है। बुधवार को ऊमरवैश्य समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें इस कार्य के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ का चेक प्रदान कर सियाराम ऊमरवैश्य ने न सिर्फ समाज बल्कि जिले का भी गौरव बढ़ाया है। वह समाज के पुरोधा हैं। इनका योगदान समाज में युगों-युगाें तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इसके पहले उन्होंने सगरा में तीन बीघे जमीन विद्यालय के लिए दान दी थी।


अब अयोध्या में राम मंदिर के लिए एक करोड़ का चेक विश्व हिंदू परिषद के नाम सौंपा है। इस मौके पर अध्यक्ष शिव प्रसाद, महामंत्री गुलाबचंद्र, मदनलाल, रामअंजोर, देवेंद्र उमरवैश्य, हनुमान प्रसाद, शोभनाथ, श्रीराम, महादेव आदि ने सीताराम धाम पहुुंचकर अंगवस्त्रम् भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश ऊमरवैश्य, लक्ष्मीनारायण हनुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें