फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगों के दौरान हुए गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने पहचाना

Wed, 15 Jan 2014 08:46 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फुगाना गांव में दंगे के दौरान छह महिलाओं से बलात्कार किए जाने के मामले में छह आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


एसआईटी ने जांच के बाद गिरफ्तारी के लिए सूची फुगाना पुलिस को भेज दी है। हालांकि पुलिस नामों का खुलासा करने से बच रही है। गुपचुप तरीके से आरोपियों की गिरफ्तारी की योजना है।

बुढ़ाना क्षेत्र के फुगाना गांव में हिंसा के दौरान छह महिलाओं के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया था। राहत शिविरों में पहुंचकर महिलाओं के परिजनों ने 27 लोगों को नामजद किया था।
विज्ञापन


एसआईटी की जांच अधिकारी माला यादव ने पीड़िताओं को एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए थे। स्पेशल जांच टीम ने छह में से एक मामले की जांच पूरी कर ली है। फुगाना में रेप के एक मामले में गांव के ही छह लोगों की पहचान कर ली गई है।

एसआईटी ने आरोपियों के नामों की सूची फुगाना थाने को भेज दी है। फुगाना थाना प्रभारी केपी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। गुपचुप तरीके से आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो महिला के बयानों को आधार बनाकर आरोपियों की पहचान की गई है। अन्य महिलाओं के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फुगाना में भी पुलिस कार्रवाई का विरोध होने की आशंका में पुलिस गुपचुप तरीके से कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इस बारे में एसआईटी भी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें