फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा नेता गुलशन यादव को पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार, राजा भैया के खिलाफ लड़ा था चुनाव

Tue, 29 Aug 2023 03:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

साप नेता गुलशन यादव को कुंडा पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। विजय प्रताप सिंह के साथ मारपीट के मामले में वह वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
राजा भैया और गुलशन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सपा नेता गुलशन यादव को कर्नलगंज थाना पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और डकैती के मामले में गैर जमानती वारंट जारी था।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2022 में गुलशन यादव ने सपा से राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ा था। साथ ही नगर पंचायत चुनाव में कुंडा टाउन एरिया में अध्यक्ष पद पर राजा भैया के उम्मीदवार के खिलाफ सपा प्रत्याशी के तौर पर अपनी पत्नी सीमा यादव को भी चुनाव में उतारा था। 

सपा से प्रत्याशी रहे गुलशन यादव की कोतवाली इलाके के पहाड़पुर बनोही ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह के चाचा विजय बहादुर सिंह से मारपीट हो गई थी। इस मामले में गुलशन समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने प्रयागराजद के डायमंड जुबली हॉस्टल से सपा नेता गुलशन यादव को गिरफ्तार किया है। कुंडा में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें