फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कुत्ते को गिरफ्तार कर थाने ले गई पुलिस

Mon, 12 Aug 2013 12:04 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के जौनपुर में एक कुत्ते के चक्कर में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इससे पहले कि मामला और बढ़ता, पुलिस कुत्ते को पकड़ ले गई और उसके साथ चार और लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कस्बे के अलवियाना मोहल्ले में दो दिन पहले यहीं के रहने वाले मकबूल की बकरी को पालतू कुत्ते ने काट लिया। कई अन्य लोगों को भी कुत्ता इससे पहले काट चुका था।
विज्ञापन


यह लोग कुत्ते को मारना चाहते थे। कुत्ता दूसरे समुदाय के व्यक्ति का था, जिससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया।
 
दो वर्गों में चल रहे तनाव की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण सुरेश्वर रविवार को अलवियाना मोहल्ला पहुंचे।

वहां दोनों पक्षों से बात की तो कुत्ते को मारने की बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

एसपी के निर्देश पर पुलिस कुत्ते को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके अलावा शांति भंग के आरोप में पुलिस ने मोहल्ले के चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें