फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के 82 और बीडीसी के 701 नामांकन

Thu, 01 Oct 2015 10:56 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गई। अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लाक के लिए पहले दिन जिला पंचायत के सात वार्डों के लिए 82 और क्रमश: अमरिया व ललौरीखेड़ा में बीडीसी के 367 व 334 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में अमरिया और ललौरीखेड़ा क्षेत्र में चुनाव होना है। जिला पंचायत के सात वार्डों के लिए कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आरओ सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने नामांकन पत्र जमा किए। दोनों ब्लाकों में जिला पंचायत के सात वार्ड हैं जिसमें वार्ड नंबर 20 अमरिया व ललौरीखेड़ा के संयुक्त क्षेत्र से है। इन सात वार्डों के लिए पहले दिन 82 नामांकन जमा हुए। इसमें भाजपा समर्थित चार प्रत्याशियों ने एक साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन से पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, संजीव प्रताप सिंह आदि ने चारों प्रत्याशियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
अमरिया/जहानाबाद। बीडीसी के लिए अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लाक में नामांकन पत्र जमा किए गए। अमरिया में आरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा ने नामांकन पत्र जमा किए। यहां 123 पदों के लिए 367 नामांकन और ललौरीखेड़ा ब्लाक में आरओ एआर कोआपरेटिव पीके भटनागर के समक्ष 000 पदों के लिए 334 नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत नामांकन की वार्डवार स्थिति
वार्ड संख्या        नामांकन
17            11
18            17
19            14
20            08
21            11
22            14
23            07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें