फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के 56 और बीडीसी के 379 नामांकन

Mon, 28 Sep 2015 10:41 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सोमवार को पहले दिन जिला पंचायत की नौ सीटों के लिए 56 और मरौरी व बरखेड़ा ब्लाक के 194 पदों के लिए 379 नामांकन जमा हुए। पहले दिन बैंक में चालान देर से जमा होने के कारण कई प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके।
विज्ञापन

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव के प्रथम चरण में मरौरी ब्लाक व बरखेड़ा ब्लाक चुनाव होना है। इसके लिए सोमवार सुबह आठ बजे से नामांकन प्रारंभ हुए। इसके लिए प्रशासन ने जिला पंचायत वार्ड के लिए कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय और बीडीसी के लिए मरौरी व बरखेड़ा ब्लाक में व्यवस्थाएं की थीं। दोनों ब्लाकों में जिला पंचायत केे कुल नौ वार्डों के लिए नामांकन होना था जिसके सापेक्ष पहले दिन 56 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसमें मरौरी ब्लाक क्षेत्र के 29 और बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के 27 आवेदन आए। निर्वाचन अधिकारी सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने नामांकन पत्रों को जमा किया। उनके साथ एआरओ के रूप में डीसीओ राजेश्वर यादव, सेवायोजन अधिकारी आरबी चतुर्वेदी और जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र मौजूद रहे। सुरक्षा की लिहाज से सुनगढ़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं बीडीसी के लिए मरौरी ब्लाक में आरओ जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने नामांकन फार्म जमा किए। यहां कुल 105 पदों के सापेक्ष पहले दिन 216 नामांकन जमा हुए। उधर बरखेड़ा ब्लाक में 89 पदों के लिए आरओ सहायक मत्स्य अधिकारी संजय यादव ने 163 नामांकन फार्म जमा किए।

जमीन पर बैठकर कुर्सी की तैयारी
पीलीभीत। नामांकन के पहले दिन कलक्ट्रेट में जिला पंचायत का नामांकन जमा करने आए एक प्रत्याशी के फार्म में कुछ कमी निकल आई। इस जानकारी होने पर प्रत्याशी अपने समर्थक के साथ बिना हिचकिचाहट जमीन पर बैठकर उसे ठीक करने लगे। इस पर यहां मौजूद लोगों ने जब चुटकी ली तो वह तपाक से बोले जमीन से उठकर कुर्सी पर पहुंचना है।
विज्ञापन


जिला पंचायत नामांकन की स्थिति
वार्ड       नामांकन    ब्लाक
12.        03    मरौरी
13.        06    मरौरी
14.        11    मरौरी
15.        07    मरौरी
16.        02    मरौरी/अमरिया
24.        04    बरखेड़ा/ललौरीखेड़ा
25.        07    बरखेड़ा
26.        07    बरखेड़ा
27.        09    बरखेड़ा/बीसलपुर

123 नामाकंन फार्म बिके
प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री नामांकन के अंतिम दिन यानि मंगलवार तीन बजे तक होनी है। इसके तहत सोमवार को नामांकन के समय भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें बीडीसी के मरौरी में 112 और बरखेड़ा में 132 नामांकन फार्म बिके वहीं जिला पंचायत के इन दोनों ब्लाकों के दूसरे चरण के लिए अमरिया और ललौरीखेड़ा के लिए भी नामांकन पत्र बिक्री हुए। सोमवार को जिला पंचायत के 000 फार्म बिके।

अमरिया और ललौरीखेड़ा में भी बिके फार्म
चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन पहली अक्तूबर से होना है। इसके लिए सोमवार से नामांकन फार्म की बिक्री शुरू कर दी गई। पहले दिन अमरिया में बीडीसी के 123 पदों के लिए 135 नामांकन फार्म बिके। वहीं ललौरीखेड़ा ब्लाक में बीडीसी के 84 पदों 126 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें