फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मानदेय के लिए रसोइयों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Sep 2015 11:27 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की रसोइयों ने बकाया मानदेय भुगतान न होने के विरोध में ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रसोइयों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर शीघ्र मानदेय का भुगतान न होने पर एमडीएम बनाना बंद करने और पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी रसोइयों ने बताया कि एमडीएम आदि को धनराशि खातों में भेजी जा रही है, लेकिन उनके मानदेय भुगतान को ग्रांट न होने का बहाना बनाकर टरकाया जा रहा है। इससे रसोइयों को तीन से 11 माह तक का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। मानदेय भुगतान न होने से उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे है। बकाया मानदेय शीघ्र भुगतान न होने पर एमडीएम बनाना बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ पंचायत चुनाव का बहिष्कार होगा। प्रदर्शनकारी रसोइयों ने महंगाई के दौर में पांच हजार रुपये प्रति माह मानदेय करने, प्रति माह मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारी रसोइयों ने समस्या को लेकर ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। प्रदर्शन करने वाली रसोइयों में सुशीला देवी, धनवती, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी, फूलमती, वीरमती, गुटेला देवी, सुभावती, रामकली, मीनू, सरला, गीता देवी, सत्यवती, सावित्री, जयदेवी, अर्चना देवी, कृष्णा देवी आदि थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें