फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर बने जीशान

Thu, 26 Mar 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह साबित कर दिखाया है शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक जंगी हुसैन अंसारी के होनहार पुत्र जीशान ने। पीसीएस की परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल किया है। घर व मोहल्ले में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शेरमोहम्मद निवासी जंगी हुसैन जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक हैं। तीन बेटोें में बड़ा बेटा जीशान ने कुछ माह पूर्व पीसीसी परीक्षा दी थी और पहले ही प्रयास में इसे पास कर लिया। 14 जनवरी को परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने इंटरव्यू की तैयारी शुरू की। 11 मार्च को हुए इंटरव्यू का परिणाम बृहस्पतिवार सायं घोषित कर दिया गया। जिसमें जीशान का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है।

जीशान ने बताया कि वह वर्तमान में सीतापुर जिला अस्पताल में बतौर यूनानी चिकित्सक पद पर तैनात हैं। उसने अपनी प्रांरभिक शिक्षा चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्राप्त की है। वर्ष 2006 में इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद उन्होंने 2012 में अलीगढ़ यूनानी एंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से बीयूएमएस की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन


 इसके बाद कुछ दिन पीलीभीत जिला अस्पताल में डॉ. सीबी चौरासिया के साथ रहे। फिर सीतापुर में बतौर युनानी चिकित्सक तैनाती मिल गई। जीशान अपनी इस सफलता का श्रेय पिता जंगी हुसैन, मां नसीब बानो, जिला अस्पताल के डॉ. सीबी चौरसिया, बहनोई डॉ. सिराज अहमद, डॉ. शमशाद अहमद, डॉ. यासमीन, डॉ. आसिफ हुसैन उस्मानी एवं दोस्तों को देते हैं। जीशान की इस उपलब्धि पर घर व मोहल्ले में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें