अखिल भारतीय विद्यार्थी
परिषद कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति न
मिलने के विरोध में विकास भवन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। समाज कल्याण
अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की।
विद्यार्थी
परिषद की नगर छात्रा प्रमुख स्वाति गंगवार के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने ड्रिगी कॉलेजों
में छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में विकास भवन में नारेबाजी कर प्रदर्शन
किया। समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि जिले के
सभी डिग्री कॉलेजों में सत्र शुरू होते ही शुल्क ले लिया गया। एक अप्रैल
से नवीन शिक्षण सत्र शुरू होने जा रहा है।
ऐसे में किसी भी विद्यार्थी को
छात्रवृत्ति मिलना असंभव हो जाएगा। छात्र हित को देते हुए छात्रवृत्ति
दिलाने की मांग की गई। समस्या का जल्द समाधान न होने पर सड़कों पर उतरकर
आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में जिला प्रमुख दीपक
कुमार, नगरमंत्री जीतू सूर्या, सचिन यादव, पूनम गंगवार, मानसी, आशा, नीलेश,
सृष्टि शर्मा, शिखा, सूरज, उपेंद्र, भानु, नरेंद्र अशोक, नदीम खां, शराफत
हुसैन, संदीप पाटिल, आकाश राठौर आदि शामिल रहे।
समाज कल्याण अधिकारी राजेश
शर्मा ने बताया कि शासन को सूची भेजी जा चुकी है लेकिन अभी तक शासन से
ग्रांट नहीं मिली है।