फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युनूस का एशियन गेम में चयन

विज्ञापन
यूनुस शाह - फोटो : samvad
विज्ञापन
पूरनपुर। जोगराजपुर के युनूस शाह इंडियन आर्मी की ओर से जापान में 19 सितंबर से चार अक्तूबर के बीच होने वाले एशियन गेम में प्रतिभाग करेंगे। उनका चयन 1500 मीटर दौड़ में होने पर परिजनों में खुशी है।
विज्ञापन


युनूस शाह के बड़े भाई चांद बाबू ने बताया कि छोटे भाई को शुरू से दौड़ की रुचि थी। ग्रामीण परिवेश में पढ़े और खेले युनूस ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दिल्ली पहुंचकर तैयारी की। वर्ष 2023 में हुए ओपन नेशनल में गोल्ड मेडल जीता। लखनऊ में खेलो इंडिया के तहत गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्ष 2024 फरवरी में उनकी तैनाती इंडियन आर्मी में स्पोर्ट्स कोटे में हो गई। इस दौरान उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में भाग लिया और कांस्य पदक जीता।
उन्होंने बताया कि अब युनूस शाह का चयन जापान में इसी साल में होने वाले एशियन गेम के लिए हुआ है। इसमें वह 1500 मीटर दौड़ में भाग लेगे। युनुस शाह का चयन होने पर उनके परिजन में खुशी का माहौल है। युनूस पांच भाइयों में चांद बाबू, आरिफ और तरसीम से छोटा और रिजवान से बड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें