फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएमवी ने प्रवेश के लिए  कटऑफ मेरिट जारी की

Thu, 07 Jul 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय (यूएमनी) में बीए, बीएससी स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कटऑफ मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। बीकॉम की सभी 160 सीटों के लिए 160 इंटर कॉमर्स उत्तीर्ण विद्यार्थियों के प्रवेश फॉर्म आने से पहले उन्हेें मौका दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया आठ जुलाई से शुरू हो रही है। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय में बीए में 640, बीएससी में 240 के लिए अनारक्षित वर्ग की कटऑफ मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह ने बताया कि नई प्रवेश नियमावली के मुताबिक कॉमर्स की 160 सीटों पर इंटर कॉमर्स उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। 160 सीटों के सापेक्ष 162 प्रवेश फार्म जमा किए गए थे। इनमें 160 प्रवेश फार्म कॉमर्स उत्तीर्ण विद्यार्थियों के हैं। ऐसे में पहले इंटर कॉमर्स उत्तीर्ण विद्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी। यदि सीटें बचती हैं तो इंटर मैथ्य और इंटर इकोनॉमिक्स उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा।

प्रवेश को मिलेगा तीन दिन का समय
प्राचार्य ने बताया कि पहले अनारक्षित वर्ग की कटऑफ मेरिट जारी की गई है। इसमें सामान्य वर्ग के अलावा सभी वर्गों को शामिल किया गया है। इसमें बीए प्रथम की कट ऑफ मेरिट 70.93 प्रतिशत रखी गई है, जबकि बीएससी बायो और मैथ्स ग्रुप की 78.6 तथा जूलॉजी, वायोलॉजी और केमिस्ट्री ग्रुप की मेरिट 72.6 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि पहली कटऑफ में शामिल विद्यार्थियों केा प्रवेश के लिए तीन दिन का मौका दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी कटऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन


आज सुबह दस बजे से होगी काउंसिलिंग
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया आठ जुलाई सुबह दस बजे से शुरू होगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीए, बीकॉम व बीएससी प्रवेश समितियों का गठन किया जा चुका है। बीए की जिम्मेदारी प्रभारी डॉ. प्रणव शास्त्री,  बीकाम की प्रभारी डॉ. विनय कुमार गुप्ता, बीएससी बायो की प्रभारी डॉ. विजय अग्रवाल, बीएससी मैथ्स के प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें