जिले भर में गुुरुवार को ईद उल फितर धूमधाम से मनाई गई। नमाजियों ने ईद की नमाज में अपने रब का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर की ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज जोश ओ खरोश से अदा की गई।
शहर में ईद उल फितर की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में लोगों के पहुंचने का सिलसिला बृहस्पतिवार सुबह से ही शुरू हो गया। शाही इमाम हजरत मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने नमाज अदा करवाई। इससे पूर्व उन्होंने तकरीर करते हुए कहा कि ईद, रोजा रखने वालों को खुदा की तरफ से दिया गया तोहफा है।
नमाज बाद खुतबा पढ़ गया। मुल्क में अमन और खुशहाली के लिए दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर ईदगाह के बाहर नगर पालिका प्रशासन की ओर से लगाए गए कैंप में डीएम मासूम अली सरवर, एसपी मुनिराज, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, सीएफओ ब्रहमानंद दुबे, नगर पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणमणि त्रिपाठी, जेपी चौहान, टीएन खान, सैय्यद आसिफ अली कादरी आदि ने लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। उधर, अवनेश कौशिक, बसपा के पूर्व विधायक अरशद खां, प्रेेम गौतम, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, कांग्रेेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. आजमीर खां, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव आदि ने अपने-अपने कैंपों में लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी।
उधर, ईदगाह के अलावा शहर की शाहजी मोहम्मद शेर मियां मस्जिद में हाफिज अब्दुल हफीज मियां शेरी, गौसिया मस्जिद लोहा मंडी में हाफिज फईम शम्सी, बरेली गेट की ऊंची मस्जिद में हाफिज मेराज, मस्जिद मौला अली पुरानागंज में हाफिज अब्दुल सलाम, मनिहारान में हाफिज इसरार, मस्जिद छिपियान मेें मौलाना रईस रजा, मस्जिद हुसैनी मेें हाफिज गुलाम नवी, मस्जिद कल्लन खां में हाफिज रफतउल्ला, मस्जिद मदीनाशाह में मौलाना मोहीउद्दीन, मस्जिद घेर वाली मेें हाफिज फैय्याज, मस्जिद मनिहारन में हाफिज मोहम्मद इसरार, मस्जिद शरीफ में मौलाना शमशाद, स्टेशन वाली मस्जिद में मौलाना निजामुद्दीन ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा मस्जिद मलाहद खां, पुलिया वाली मस्जिद, हिदायत रसूल, औलिया मस्जिद बुजकसाबान, अल्लाहू मियां, नूरी मस्जिद, मस्जिद मीरासियान, मस्जिद हनफी, मस्जिद अशरफी, मस्जिद सुनहरी, मस्जिद मौला बख्श खुदागंज, अलाउद्दीन फीलखाना, मस्जिद सरफराज खां, मस्जिद कचहरी, सलमानियान, मोटा पाकर, मोहद्दिस सूरती, शामीर खां की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
पूरनपुर। नगर के ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज सलीम खां ने नमाज पढ़ाई। नमाजियों ने हाथ उठाकर मुल्क व कौम के लिए दुआएं मांगी। ईदगाह मैदान के समीप मेला लगा। ईदगाह में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ राजेश्वर सिंह, विधायक पीतमराम, पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, लेखराज भारती, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, व्यापारी नेता हाजी लाडले, तौफीक अहमद कादरी, महेश आजाद, नोमान अली वारसी, मेंहदी हसन, अजमेर सिंह छीना, पूर्व विधायक सुखलाल, बसपा हरीराम गौतम, प्रभारी कोतवाल राजेश यादव, एसओ जीआरपी चेतराम वर्मा आदि ने एक-दूसरे से ईद मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। ईदगाह परिसर में एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी विकास कुमार वैद्य मौजूद रहे। इसके अलावा नगर की रजा मस्जिद में हाफिज जकी खां नूरी, मस्जिद गुलजारे फरीद में हाफिज कमर महबूब, रजवी मस्जिद में हाफिज मोहम्मद उस्मान नूरी, साबरी मस्जिद में हाजी जाकिर खां नूरी ने, नूरी मस्जिद में हाफिज फिरोज, मस्जिद कुरैशियान में हाफिज लईक अहमद नूरी, मस्जिद गौसिया में हाफिज रिजवान, अल खजरा में हाजी रियाज अहमद, शाहजी में नसीम खां, रेहानी मस्जिद में शराफत अली ने ईद की नमाज पढ़ाई।
शेरपुरकलां। कस्बा के ईदगाह मैदान में गंदगी और मौसम को लेकर ईद की नमाज नहीं हुई। ईद की नमाज मस्जिदों में पढ़ाई गई। जामा मस्जिद व कुरैशियान मस्जिद में नमाजियों की भीड़ को लेकर दो शिफ्टों में नमाज पढ़ाई गई। जामा मस्जिद में पेश इमाम मोहम्मद रिजवान खलीली ने व दूसरी शिफ्ट में मोहम्मद हामिद रजा ने, कुरैशियान मस्जिद में मौलाना साजिद रजा ने और दूसरी शिफ्ट में मौलाना मुसीर अहमद ने ईद की नमाज पढ़ाई। कस्बे की अन्य तीन मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
माधोटांडा। कस्बे की जामा मस्जिद में मोहम्मद अबसार, ईदगाह में मौलाना हाफिज मुजफ्फर, मदीना मस्जिद में मौलाना अब्दुल रशीद ने नमाज अदा कराई। कलीनगर ईदगाह में हाफिज कमर ने नमाज अदा कराई। यहां तहसीलदार दिग्विजय सिंह व एसओ दुर्गेश मिश्रा ने लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी।
भगवंतापुर। कस्बा में मौलाना सलीम अहमद ने नमाज ने अदा कराई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
जोगराजपुर। गांव गोरा के ईदगाह में डॉ. अफरोज ने, मदीना मस्जिद में हाफिज वलीउल्ला, ईदगाह में कमर अहमद, रायपुर की जामा मस्जिद में मौलाना रहीस अहमद ने ईद की नमाज पढ़ाई। इसहाक, जावेद, नजमुल हसन, शवीउल्ला, फिरोज, असलम, बहाव वेग, शाहिद, फुरकान, नसीर खान आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में ईद पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के पुराने ईदगाह पर मौलाना अखलाक ने, नए ईदगाह पर मौलाना आसिफ मिसवाई, जामा मस्जिद में मौलाना खुर्शीद बरकाती, गांव मीरपुर वाहनपुर में मौलाना सईद इसराइल ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज पढने के बाद लोगों नेे गले मिलकर एक दूसरे को ईद का मुबारकबाद दिया। पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू के आवास पर ईद मिलन समारोह हुआ। जिसमें एसडीएम बीपी सिंह, सीओ बीपी सिंह, नगर पालिका ईओ सुरेंद्र प्रताप, जेई जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा टिकरी, चठिया सेवाराम, महादेवा, चुर्रासकतपुर, रिछोला सबल, पहाडग़ंज, ईंटारोड़ा, रसायाखानपुर, अभयपुर चैना नकटी, इमलिया मरौरी, बिलासपुर, सिसैइया साहब, हरैया आदि स्थानों पर भी ईद पर्व मनाया गया।
दियोरिया। कस्बे के अलावा गंझेड़ी, गझाड़ा, पंसड़ी और टेहरी आदि गांवों में भी यह पर्व मनाया गया।
बरखेड़ा। कस्बे की ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना कारी हिसामुुदीन ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद नगर पंचायत चेयरमैन जमील अहमद सहित अन्य लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। क्षेत्र के ग्राम पौटाकलां, बिक्रमपुर, अमखेड़ा, जारकल्लिया, ललौर गुजरानपुर, पंडरी खमरिया, खखूमा, अधकटा, पृथ्वीपुर, नरायनठेर, गाजीपुर मुगल व खमरिया पंडरी आदि में भी ईद की नमाज अदा की गई।
परेवावैश्य। कस्बे एवं आसपास के गांव में ईद का त्योशहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों प्तने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
न्यूरिया। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम कारी मिराज हुसैन ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा नूरी मस्जिद व मियां मस्जिद में भी ईद की नमाज पढ़ी गई।
बिलसंडा। ईदगाह में आरिफ रजा हशमती ने नमाज अदा करवाई। यहां तहसीलदार नन्हें लाल व एसओ जितेंद्र यादव ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नगर के किराना व्यापारी राजेश पंजा ने स्टाल लगा कर नमाजियों को मिठाई खिलाकर पर्व की मुबारकबाद दी।
जहानाबाद। कस्बे की ईदगाह में मौलाना शाकिर रजा ने नमाज अदा कराई। नमाज बाद मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर नगरपंचायत चेयरमैन एजाज अहमद, एसडीएम श्रद्धा, सीओ जगतराम जोशी, फुरकान बेग, सोहराव वली, हाजी आदिल, हाफिज समीउल्ला आदि मौजूद रहे।