फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएमवी में अतिरिक्त काउंटर  लगाकर जमा हुए प्रवेश फार्म

Thu, 30 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
दाख‌िले की दौड़ - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में अंतिम दिन प्रवेश फार्म जमा करने वालों का तांता लगा रहा। महाविद्यालय की 1360 सीटों के सापेक्ष 2438 प्रवेश फार्म जमा हुए। वहीं रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में प्रवेश फार्म जमा की तिथि बढ़ाकर नौ जुलाई कर दी गई। 
विज्ञापन

महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की 1360 सीटों में प्रवेश को लेकर 18 जून से प्रवेश फार्मों का वितरण शुरू किया गया था। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा 30 जून तक प्रवेश फार्म जमा की तिथि निर्धारित की गई थी। उधर, बृहस्पतिवार को अंतिम दिन होने के चलते प्रवेश फार्म जमा करने वाले विद्यार्थियों की सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या के चलते बीए के दो अतिरिक्त काउंटर लगाकर फार्म जमा किए गए। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अंतिम दिन तक बीए की 640 सीट के सापेक्ष 1354 फार्म, बीएससी (बायो व मैथग्रुप) की 240 के सापेक्ष 350, बीकॉम की 160 सीटों के सापेक्ष 218 और एमए तथा एमकॉम की 320 सीटों के सापेक्ष कुल 131 फार्म किए गए हैं। एमए की सीटों के सापेक्ष फार्म कम जमा किए गए हैं। प्रबंध कमेटी से वार्ता के बाद एमए के प्रवेश फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई स प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि नया शैक्षिक सत्र समय से शुरू हो सके।

रामलुभाई महाविद्यालय में नौ तक जमा होंगे फार्म
रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में भी प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई थी। उधर, अंतिम दिन तक सीटों के सापेक्ष प्रवेश फार्म जमा न होने के चलते फार्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने बताया कि अब महाविद्यालय में नौ जुलाई तक प्रवेश फार्म जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें