बाइक रैली में मौजूद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद। स्रोत सूचना विभाग।
पीलीभीत। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत रविवार को शहर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने रैली में शामिल युवाओं और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
बाइक रैली गांधी स्टेडियम से शुरू हुई। युवाओं का काफिला गौहनियां चौराहे से होते हुए विकास भवन परिसर पहुंचा, जहां रैली का समापन हुआ। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय लोग और मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक शामिल हुए। संवाद