फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 23 Sep 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। मोहल्ला अंसारी स्थित मकान में गोला गोकर्णनाथ के रवि गुप्ता (38) का शव मंगलवार सुबह फंदे से लटका मिला। वह कस्बे में रहकर केटरिंग का काम करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला अंसारी के शिशुपाल सिंह के बेटे सुधीश कुमार सिंह ने बताया कि उनके घर में लखीमपुर के कस्बा गोला गोकर्णनाथ के रवि गुप्ता चार माह से किराये पर रह रहे थे। यहां केटरिंग का काम करते थे। मंगलवार सुबह 9:00 बजे तक रवि का कमरा नहीं खुला तो आवाज दी। खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को बुलाया। सूचना पर आई पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर छत के पंखे पर कपड़े की रस्सी के फंदे से रवि का शव लटका देखा। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजन ने किसी तरह के विवाद से इन्कार किया है। आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की जांच की जा रही है।

10 दिन पहले ही ससुराल से लौटा था
पुलिस की पूछताछ में भाई राजीव ने बताया कि रवि की पत्नी रोशनी की मां शीला देवी का निधन हो गया था। इस पर रवि अपनी पत्नी और बच्चों, आरव (9) व अवी (7) के साथ ससुराल गए थे। दसवां संस्कार के बाद वह पत्नी-बच्चों को वहीं छोड़कर कस्बे में लौट आए थे। रवि का किसी व्यक्ति से कोई विवाद भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें