फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में कूदा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। बृहस्पतिवार सुबह एक अज्ञात युवक ने देवहा-बहगुल फीडर नहर में छलांग लगा दी। युवक के डूब जाने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू करा दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक नहर पुल पर पहुंचा। उसने अपनी शर्ट उतारी और नहर में छलांग लगा दी। पहले लोगों को लगा कि वह नहाने के लिए पानी में उतरा है, लेकिन कुछ ही देर बाद वह गहरे पानी में डूबने लगा। ग्राम कैंचू टांडा निवासी ई-रिक्शा चालक सज्जाद ने बताया कि युवक को डूबता देख गांव टांडा निवासी कय्यूम उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया, लेकिन तब तक युवक पानी की गहराई में समा चुका था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में उतारकर डूबे युवक की तलाश कराई। फिलहाल डूबे युवक का अब तक कोई पता नहीं लग सका है।
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि जानकारी लगते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की। करीब तीन किमी क्षेत्र में उसे खोजा गया। अभी कुछ सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें