फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जहानाबाद क्षेत्र के ही युवकों ने की थी जन सेवा केंद्र संचालक से लूट

Tue, 14 Jan 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दुकान बंदकर घर जा रहे जन सेवा केंद्र संचालक के साथ जहानाबाद क्षेत्र के ही दो आरोपियों ने लूट की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा हुआ माल और पांच हजार रुपये बरामद किए गए। सोमवार को पुलिस लाइन में सीओ सदर ने घटना का खुलासा करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर विधि भूषण मौर्य ने बताया कि जहानाबाद क्षेत्र के गांव कल्याणपुर खास निवासी जन सेवा केंद्र संचालक उमाशंकर के साथ नौ जनवरी की रात घटना हुई थी। उमाशंकर मीरपुर गांव स्थित अपने जन सेवा केंद्र को बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में दो बाइकों से आए दो आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया था।
इसके बाद बैग में रखा लैपटॉप, मोबाइल और 20 हजार रुपये छीन लिए थे। मामले में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। सीसीटीवी और उन माध्यमों से पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया। सोमवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान जहानाबाद क्षेत्र के गांव शिवपुरिया निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई। आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल और पांच हजार रुपये बरामद किए गए। एक अभियुक्त गांव को ही अजय कुमार अभी फरार है। सीओ सदर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें