परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
श्रवण कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार से पहले वेद प्रकाश के शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे। इस कारण परिवार के लोगों के मन में उसकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी उन्हें नहीं मिल सकी है। रोहतक पुलिस की ओर से उन्हें बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके मोबाइल फोन पर भेज दी जाएगी।
परिजनों के मुताबिक रोहतक पुलिस फिलहाल मामले को हादसा मानकर चल रही है। श्रवण कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में रोहतक पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मोहल्ले और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।