फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया। मधवापुर बाजार से साइकिल से घर लौट रहे 38 वर्षीय युवक की ईंटगांव रजवाह नहर में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। युवक नहर में कैसे गिरा, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पकड़िया बिंदुआ निवासी मनोज कुमार (38) बृहस्पतिवार को मधवापुर बाजार गए थे। वहां से वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ईंटगांव रजवाह नहर में गिर गए। बताया जा रहा है कि वह अपने आप नहर में कूद गए थे, हालांकि ऐसा करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बीसलपुर सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि नहर में गिरने से युवक की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें