फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोबाइल चोरी के शक में पिटाई से आहत युवक ने की आत्महत्या

Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी मोहल्ले की नई बस्ती में मोबाइल चोरी की तोहमत लगाने से आहत युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पड़ोस के तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि ये लोग मोबाइल चोरी के शक में उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

नई बस्ती में रहने वाले 30 वर्षीय महेश का शव रविवार रात करीब 11 बजे घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लटका मिला था। घटना का पता तब चला जब छोटा भाई उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया। आवाज देने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पिता जानकी प्रसाद व परिवार के अन्य लोग ऊपर पहुंचे। घर वाले जब दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो महेश का शव रस्सी के सहारे लटका था। सुनगढ़ी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी का मोबाइल 23 जून को चोरी हो गया था। इसके बाद से पड़ोसी महेश पर चोरी का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। घर बुलाकर उसकी पिटाई भी की गई थी। इससे महेश बेहद आहत था। इस प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर नई बस्ती के ही प्रदीप तिवारी, विनय तिवारी और प्रमोद शुक्ला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि महेश कपड़ों की सिलाई का काम करता था। सीओ सिटी मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें