फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरी का खुलासा न होने पर स्टांप विक्रेताओं ने दिया धरना

Tue, 27 Jun 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
‌बीसलपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठे स्टांप विक्रेता और अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। स्टांप विक्रेताओं और अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में कोतवाली पुलिस के लापरवाह रवैये के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। स्टांप विक्रेताओं का कहना था कि 1.85 लाख की नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। एसडीएम और कोतवाल ने पांच दिन में पदार्फाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी स्टांप विक्रेता राजीव कुमार ने बताया कि तहसील परिसर स्थित उनके काउंटर से 19 जून को 1.85 लाख रुपये रखा थैला चोरी हो गया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो उसी दिन दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। स्टांप विक्रेताओं और अधिवक्ताओं ने घटना का खुलासा न होने के लिए कोतवाली पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।
दोपहर में एसडीएम संंदीप यादव और कोतवाल अशोक पाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर स्टांप विक्रेताओं व अधिवक्ताओं से बात की। उन्हें पांच दिन के भीतर चोरी का पर्दाफाश करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद धरना खत्म हो गया। धरना-प्रदर्शन मेंं राजीव कुमार, नवीन संक्सेना, गुंजन पाठक, राजेश कुमार, महेश चंद्र, तेजवीर सिंह, दिलशाद हबीब, रागिब हुसैन, नजाकत अली, नंदन पाठक, अशोक कुमार, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु वाजपेयी, प्रगतिशील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, उमेश शुक्ला आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें