फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वीर बाल दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकला पथ संचलन

Sat, 27 Dec 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में पथ संचलन निकालते बच्चे-संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन में बच्चे गणवेश में वाद्य यंत्र बजाते चल रहे थे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेंं भी वीर बाल दिवस मनाया।
विज्ञापन


मोहन सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुआ पथ संचलन नगर के बाजार रोड, पकड़िया चौराहा, कोतवाली के सामने से होते हुए ब्लॉक चौराहा होते हुए गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में समाप्त हुआ। पथ संचालन में आरएसएस के सह जिला कार्यवाह राजेश, खंड कार्यवाह विनीत, नगर कार्यवाह आशीष आदि भी शामिल रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह और उनके साहबजादों के चित्र पर प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, राजीव मोहन अग्रवाल, चांदनी गुप्ता, नूतन गुप्ता, बलराम वर्मा, ऋषि पांडेय आदि ने पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन चांदनी गुप्ता ने किया। पीलीभीत में शहर से सटे एक निजी आईटीआई कॉलेज में वीर बाल दिवस मनाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार ने कहा कि अगर आपके साथ कोई अपराध हो रहा है, तो इसकी शिकायत तत्काल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें