क्विज प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कृत करती प्रधानाचार्य-स्कूल
पूरनपुर। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और भसीन इंटरनेशनल स्कूल में महान गणितज्ञ रामानुजन का जन्मदिन राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें ग्रीन हाउस ने बाजी मारी।
भसीन इंटर नेशनल स्कूल में छात्रा परिधि तोमर और ऋषभ शर्मा ने रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। क्विज प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस पहले, ब्लू हाउस दूसरे और येलो हाउस तीसरे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य संगीता भसीन, एडमिनिस्ट्रेटर युद्धवीर सिंह ने रामानुजन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। संवाद