फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 18 पंचायत प्रतिनिधि रामपुर में सीखेंगे विकास कार्यों के गुर

Mon, 22 Dec 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 18 पंचायत प्रतिनिधि और कर्मियों को रामपुर में आयोजित होने वाले एक्सपोजर विजिट पर भेजे जाएगा। यहां आयोजित होने वाले दो दिनी कार्यक्रम में वे विकास कार्याें के गुर सीखेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतों को रोल माडल के रूप में विकसित करने के लिए पहल की गई है। इसके लिए जिले के 18 चयनित पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों का एक दल 26 और 27 दिसंबर को रामपुर जिले में आंतरिक एक्सपोजर विजिट पर भेजे जा रहे हैं।
प्रतिनिधि रामपुर में जाकर वहां संचालित गोवर्धन योजना, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट और मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित ग्रामों के माॅडल को देखेंगे। इस क्रास लर्निंग प्रक्रिया से जिले की पंचायतों को भी भविष्य में माॅडल ग्राम के रूप में विकसित किया जा सकेगा। इसमें जिले की 720 ग्राम पंचायतों में से कुल 18 प्रतिभागियों का चयन किया है, जो रामपुर में दो दिनों तक कई परियोजनाओं का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि दो दिनी दौरे पर जिले से 18 पंचायत प्रतिनिधि रामपुर भेजे जा रहे हैं। इसमें पंचायत सचिव भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें