फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महाविद्यालय में रेंजर्स रोवर्स शिविर का समापन

विज्ञापन
बिलसंडा के राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में कैम्प का निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में चल रहे रेंजर्स रोवर्स शिविर का समापन हो गया। शिविर में टेंट सजाए गए। साथ ही रोवर्स टोली और पाक कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शिविर के अंतिम दिन कई प्रशिक्षण गतिविधियां कराई गईं। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ. महेश बाबू, शिव शंकर मौर्य, अभिषेक पांडेय, मोटी शुक्ला व प्रांजल ने सभी रोवर्स रेंजर्स के बनाए टेंट, फूड प्लाजा, चार्ट एवं पाक कला निरीक्षण किया। निर्णायक मंडल के अनुसार पोस्टर प्रतियोगिता में सुरेंद्र कुमार प्रथम, रिजवान अहमद द्वितीय, आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। महिला सशक्तीकरण में खुशबू देवी प्रथम, कविता देवी द्वितीय और शिवि तृतीय रहीं। फूड प्लाजा में एकता टोली प्रथम, तिरंगा टोली द्वितीय, शेरशाह टोली तृतीय रही। बेस्ट लॉक बुक पवनदीप कौर, बेस्ट रेंजर्स शिवि, बेस्ट रोवर्स प्रियांशु तिवारी घोषित किए। बेस्ट टेंट में बाघ टोली प्रथम, सावित्रीबाई फुले द्वितीय और ज्योतिबा राव फुले तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. सतेंद्र कुमार, सत्यभान सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें