फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गैरहाजिर संविदा चालक-परिचालकों से बस संचालन हो रहा प्रभावित

Sun, 07 Dec 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। फाइल फोटो।
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज डिपो से करीब 25 से अधिक संविदा चालक-परिचालक पिछले करीब तीन माह से गैरहाजिर चल रहे हैं। इससे विभाग को रोजाना राजस्व का नुकसान हो रहा है। नोटिस के बाद भी यह कर्मचारी कार्यस्थल नहीं पहुंच रहे हैं। अब इसको लेकर अफसरों की ओर से सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब 103 बसों का संचालन दिल्ली, कानपुर, लखनऊ सहित अन्य शहरों के लिए हो रहा है। बसों के संचालन के लिए करीब 216 परिचालक और 211 चालक कार्यरत हैं। इसमें में भी रोजाना करीब 30 से अधिक चालक-परिचालक गैरहाजिर रहते हैं। इसके बाद भी करीब 25 चालक-परिचालक हैं जो पिछले तीन माह से डिपो पर कार्य करने के लिए ही नहीं पहुंचे हैं। इसको लेकर विभागीय स्तर से लगातार पत्राचार भी किया जा रहा है। इसके बाद भी इन चालक-परिचालकों की ओर से किसी तरह का सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। इससे डिपो से रोजाना करीब पांच बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इससे विभागीय राजस्व को भी घाटा हो रहा है। अब इन सभी अनुपस्थित चालक-परिचालकों को लेकर सूची तैयार की जा रही है।
इसके बाद इन पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एआरएम विपुल कुमार पाराशर ने बताया कि लंबे समय गैरहाजिर चालक-परिचालकों को लेकर सूची मांगी है। जल्द ही इन पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

रेगुलर चालक-परिचालक कार्यालय में बैठकर निपटा रहे काम
-रोडवेज डिपो की बसों के संचालन के लिए अगर रेगुलर कर्मचारियों की बात की जाए, तो यह महज नाममात्र ही है। डिपो पर 17 रेगुलर चालक और 16 रेगुलर परिचालक हैं। ऐसे में डिपो से संचालित बसों का संचालन संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की ओर से ही किया जा रहा है। इसके बाद भी इनकी गैरहाजिरी से विभाग को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें