फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लंबी कूद में शिवम, खुशबू और ऊंची कूद में रोहित, रूबलप्रीत ने मारी बाजी

Thu, 13 Nov 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
खेल महोत्सव में ऊंची कूद में भाग लेता छात्र-संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे पांच दिनी खेल महोत्सव में चौथे दिन लंबी कूद में शिवम कुमार, रूबलप्रीत कौर, ऊंची कूद में रोहित कुमार, रूबलप्रीत कौर ने बाजी मारी। ब्रेन पजल प्रतियोगिता प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें वैष्णवी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। खेल भावना से खेलने पर जोर दिया। बृहस्पतिवार को लंबी कूद में शिवम कुमार ने 15 फिट की कूद लगाकर पहला, अनुज ने 14-11 फिट की दूरी की कूद लगाकर दूसरा, रचित ने 14.10 फिट की कूद लगाकर तीसरा स्थान पाया। ऊंची कूद में रोहित कुमार को पहला, रचित को दूसरा, विशाल को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद की बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, रूबलप्रीत कौर द्वितीय और निकहत नूरी तृतीय रहीं। बालिका वर्ग की ऊंची कूद में रूबल प्रीत कौर को पहला स्थान मिला जबकि शारदा दूसरे और तनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन में रजत और मनोज तिवारी विजेता घोषित किए। बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिताओं में ब्रेन पजल (स्मरण बढ़ाने वाली प्रतियोगिता) में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें स्मरण शक्ति की परख के लिए कई प्रतियोगिताएं कराईं। इसमें वैष्णवी देवी ने पहला, तनीषा ने दूसरा और अंशिका देवल ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में डॉ. वीके शर्मा, शाहिद खान, डॉ. सौरभ, डॉ. विनोद, डॉ. जयनारायण शामिल रहे। कमेंट्री डॉ. रंंजना सिंह, डॉ. रजिया शकील और सुरेंद्र मौर्या ने की। डॉ. रेखा सिंह, तहमीना शम्सी, सोनू, अनूप शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें