फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले को 2000 करोड़ का लक्ष्य, प्राथमिकता में पर्यटन और कृषि आधारित उद्योग

Thu, 13 Nov 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला उद्योेग कार्यालय नवंबर के अंतिम सप्ताह में संभावित पांचवी जीबीसी (भूमि पूजन) की तैयारी में जुटा है। इस बार जिले को दो हजार करोड़ रुपये निवेेश का लक्ष्य मिला है। इस जीबीसी में पर्यटन और कृषि आधारित उद्योगों पर जोर दिया जा रहा है। विभाग के अनुसार कई निवेेशकों से बात भी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले की पहचान मुख्य रूप से पीलीभीत टाइगर रिजर्व से है। देश ही नहीं विदेश तक से सैलानी बाघाें का दीदार करने पहुंचते हैं। वर्ष-प्रतिवर्ष सैलानियों की संख्या में इजाफा भी हो रहा है। शासन भी पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके अलावा तराई के इस जिले को धान और गन्ने की खेती के लिए भी जाना जाता है। जिले से कई देशों में चावल का निर्यात भी होता है।
पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं का ध्यान में रखकर ही जिले के उद्योग-धंधों और व्यापार की रूपरेखा तय की गई है। इस बार नवंबर के अंतिम सप्ताह में संभावित पांचवीं जीबीसी में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। हालांकि वर्ष 2023 में हुए इन्वेस्टर्स समिट के दौरान पर्यटन से जुड़े एमओयू साइन करने वाले कुछ उद्याेग अभी धरातल पर नहीं आ सके हैं। बताया जा रहा है कि यह वन विभाग के नियमों के फेर में फंसेे हैं।
विज्ञापन


भरा पचपेड़ा में आएंगे चार नए उद्योग
उपायुक्त उद्योग मुकेेश कुमार ने बताया कि पांचवीं जीबीसी में जिले को दो हजार करोड़ के नववेेश का लक्ष्य मिला है। पर्यटन, बीज शोधन, राइस मिल और अन्य कृषि आधारित उद्योगों पर जोर दिया जा रहा है। होम टाउनशिप और अन्य उद्योगों के निवेेशकों से भी बात चल रही है। उन्होेंने बताया कि औद्योगिक एरिया भरा पचपेड़ा में भी चार नए उद्योग आ रहे हैं। यूपीसीडा इन्हें जमीन मुहैया कराने की प्रक्रिया कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें