नेताजी सुभाष बोस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, फीता काटते मुख्य अतिथि डॉक्टर आशीष मंडल। संवाद
न्यूरिया। दुर्गा पूजा के अवसर पर न्यूरिया कॉलोनी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार की दोपहर नेताजी सुभाष बोस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आशीष मंडल उर्फ बब ने फीता काटकर किया। पहले मुकाबले में खटीमा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बरेली को 1–0 से हराया।
खेल के पहले हाफ में खटीमा के खिलाड़ी तारक रावत ने बेहतरीन गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद खटीमा ने बढ़त को कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों के शानदार खेल का भरपूर आनंद लिया। मैच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वजीत डे, अजीत डे, चंद्र शेखर मिस्त्री, मंजीत सरदार, सुब्रत दास आदि मौजूद रहे।