फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जयपुर में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शिवांग रहे प्रथम

Wed, 07 Jan 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ट्राफी लेते शहर के ​बॉडी बिल्डर ​शिवांग। स्वंय
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के होली चौराहा निवासी शिवांग सक्सेना ने राजस्थान में हुई राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शिवांग ने 26 आयु वर्ग में सीनियर प्रतिभागी के तौर पर प्रतिभाग कर प्रथम स्थान हासिल किया। मिस्टर राजस्थान का खिताब भी हासिल किया। प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिम संचालक शिवांग सक्सेना ने अपने प्रशिक्षक अभय उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। पुरुष वर्ग सीनियर बॉडी बिल्डिंग बॉडीवेट कैटेगरी (55 से 60 किलोग्राम) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और ट्रॉफी अपने नाम की। उनकी इस उपलब्धि से जिम से जुड़े खिलाड़ियों में उत्साह है। क्षेत्र के युवाओं को भी खेल और फिटनेस के प्रति प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें