फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बंडा के ग्रीन क्रिकेट क्लब ने कलीनगर किंग्स को पांच विकेट से हराया

Wed, 07 Jan 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलीनगर में आयोजित क्रिकेट मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ी को किया गया पुरस्कृत। स्रोत - फोटो : 1
विज्ञापन
माधोटांडा। नगर पंचायत कलीनगर के रामलीला मैदान पर चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन में मंगलवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें बंडा के ग्रीन क्रिकेट क्लब ने कलीनगर किंग्स की टीम को पांच विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती की ओर से किया जा रहा है। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बंडा के ग्रीन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे कलीनगर किंग्स के खिलाड़ी पाला के 24 और आदित्य के 10 की बदौलत टीम 13 वें ओवर में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ग्रीन क्रिकेट क्लब की तरफ से मिर्जा और विशु ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन किया। हैरी ने 22, गगन ने 21 और रजनीकांत ने 11 रनों की बदौलत नौवें ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। कलीनगर किंग्स टीम के गेंदबाज ज्ञान प्रकाश ने तीन, पाला और नवनीत ने 1-1 विकेट हासिल किए। तीन विकेट लेने पर मिर्जा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। फईम और दीपक यादव ने निर्णायक, अरविंद यादव ने कॉमेंटेटर, परीक्षित पांडेय ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान नगर और क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें